Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चुनाव जीतने के लिए गोविंदा ने ली थी दाऊद की मदद : राम नाइक

हमें फॉलो करें चुनाव जीतने के लिए गोविंदा ने ली थी दाऊद की मदद : राम नाइक
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 मई 2016 (16:03 IST)
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने फिल्म अभिनेता गोविंदा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2004 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए गोविंदा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद ली थी।
 
भाजपा नेता राम नाईक ने अपने जीवन पर लिखी किताब चरैवेति में गोविंदा पर ये आरोप लगाए हैं। 25 अप्रैल को मुंबई में राम नाइक ने अपनी किताब विमोचन किया था। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी मौजूद थे।
 
राम नाइक का दावा है कि चुनाव जीतने के लिए गोविंदा ने दाऊद इब्राहिम से मदद ली थी। उनका कहना है कि दाउद इब्राहिम और गोविंदा एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। नाइक ने दावा किया कि दाऊद के साथ ही बिल्डर हितेन ठाकुर ने भी गोविंदा की मदद की थी।
 
उल्लेखनीय है कि 2004 में गोविंदा ने कांग्रेस की तरफ से नॉर्थ मुंबई सीट से चुनाव लड़ा था। गोविंदा ने राम नाइक को 11 हजार वोटों से हराया था। नॉर्थ मुंबई सीट से राम नाइक तीन बार सांसद रह चुके थे।
 
वहीं गोविंदा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ऐसे आरोप राम नाइक जैसी शख्सियत को शोभा नहीं देते। राम नाइक ऐसे आरोप न लगाएं। क्या वह कहना चाहते हैं कि जनता अंडरवर्ल्ड के प्रभाव में थी। फिर कैसे उन्होंने इतने सालों तक राज किया?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश हो पीएम और केजरीवाल उपप्रधानमंत्री : काटजू