Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रमन‍ सिंह पर 36 हजार करोड़ रुपए के धान घोटाले का आरोप

हमें फॉलो करें रमन‍ सिंह पर 36 हजार करोड़ रुपए के धान घोटाले का आरोप
नई दिल्ली , शनिवार, 4 जुलाई 2015 (16:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह पर 36 हजार करोड़ रुपए के धान घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की शनिवार को मांग की।   
कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि घोटाले में सिर्फ डॉ. सिंह ही शामिल नहीं हैं बल्कि उनकी पत्नी, उनकी साली और उनके रसोइया का नाम भी शामिल है। इस घोटाले के पुख्ता सबूत हैं और इसमें शामिल लोगों के नाम डायरी, पेन ड्राइव तथा अन्य दस्तावेजों में मौजूद हैं। माकन ने कहा कि धान की फसल की तैयारी से लेकर उसकी बिक्री तक में घोटाला हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मिली एक डायरी में स्पष्ट खुलासा हुआ है कि घोटाले में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोग के नाम शामिल हैं। ब्यूरो पहले ही स्वीकार कर चुका है कि उसकी अपनी सीमाएं हैं और वह दायरे में रहकर ही कार्रवाई करने की स्थिति में है। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि घोटाले के मुख्य आरोपी से 113 पेजों का दस्तावेज हासिल हुआ है, लेकिन इनमें से सिर्फ छह पेज ही चालान के रूप में पेश किए गए। उनका कहना था कि जो आरोपी हैं उनके नाम गवाह के रूप में पेश किए गए हैं इसलिए चालान में किसी का नाम नहीं है।
 
माकन ने कहा कि इस घोटाले में खुद मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के नाम हैं इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक विशेष जांच दल द्वारा की जानी चाहिए। उनका यह भी आरोप है कि इस घोटाले का पैसा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय नागपुर, भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली और लखनऊ तक पहुंचा है।
 
उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान में घोटाले हुए हैं लेकिन छत्तीसगढ़ का यह घोटाला इन सबसे बड़ा है और कांग्रेस इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi