Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनधिकृत तरीके से नोटों की अदला-बदली से आरबीआई नाराज

हमें फॉलो करें अनधिकृत तरीके से नोटों की अदला-बदली से आरबीआई नाराज
मुंबई , बुधवार, 23 नवंबर 2016 (09:27 IST)
मुंबई। आरबीआई ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनधिकृत तरीके से नोटों की अदला-बदली और जमा कराने का काम करना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि ऐसी खबरें हैं कि कई लोग दूसरे लोगों के लिए नोटों की अदला-बदली करा रहे हैं। कुछ लोग अन्य लोगों के पैसे अपने बैंक खातों में जमा करा कर उनकी मदद भी कर रहे हैं।
 
आरबीआई ने कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना खातों का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#WebViral छोटे मुर्गों ने पहना स्वेटर, क्या है यह चक्कर (वीडियो)