Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चलन से बाहर हो चुके 1.87 करोड़ रुपए के नोट बरामद

हमें फॉलो करें चलन से बाहर हो चुके 1.87 करोड़ रुपए के नोट बरामद
नागपुर , सोमवार, 14 नवंबर 2016 (20:30 IST)
नागपुर।  चलन से बाहर किए गए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों में करीब 1.87 करोड़ रुपए की राशि को जब्त किया गया है। यहां एक रिहायशी इलाके में एक अपार्टमेंट में छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 
एक गुप्त सूचना के आधार पर अंबाजारी पुलिस ने देर रात हिल टॉप क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में छापा मारकर चार लोगों के पास से करीब 1.87 करोड़ रुपए जब्त किए और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया।
 
पुलिस ने बताया कि इन चार लोगों में एक चार्टड एकाउंटेंट भी शामिल हैं। इस राशि को एक यात्रा बैग में रखा गया था। अभी वास्विक राशि का पता लगाने के लिए पुलिस नोटों की गिनती कर रही है।
 
प्रारंभिक रपटों के अनुसार जब्त किए गए नोटों में 1000 रुपए की 172 गड्डियां (कुल 1.72 करोड़ रुपए) और 500 रुपए के नोटों की 31 गड्डियां (कुल 15.5 लाख रुपए) बरामद की गई हैं। पुलिस ने कहा कि इस बारे में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी और ट्रंप होंगे ‘बेमिसाल दोस्त’: शलभ कुमार