Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिजर्व बैंक बन गया है 'रिवर्स बैंक' : कांग्रेस

हमें फॉलो करें रिजर्व बैंक बन गया है 'रिवर्स बैंक' : कांग्रेस
, बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (20:01 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी पर लगातार बदले जा रहे नियमों पर बुधवार को रिजर्व बैंक पर भी तंज कसा और कहा कि रिजर्व बैंक नियम बनाकर उन्हें वापस लेने वाला बैंक बन गया है।
         
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीपसिंह सुरजेवाला ने एक न्यूज चैनल से कहा 'दुर्भाग्य से, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 'रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया' बन गया है।
        
उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को 500 तथा 1000 रुपए के नोट बंद करने की सरकार की घोषणा के बाद से अब तक 126 नियम इस संबंध में जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने इसे हास्यास्पद स्थिति बताया और कहा कि आज ही रिजर्व बैंक ने 5000 रुपए से ज्यादा की राशि जमा करने को लेकर नया नियम जारी किया हैं।
         
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने बंद किए जा चुके पुराने नोटों को 19 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच जमा कराने के लिए लगाई गई कड़ी शर्तें दो दिन बाद ही वापस लेते हुए कहा है कि अब केवाईसी वाले खातों में बिना किसी पूछताछ के कितनी भी रकम जमा कराई जा सकेगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पार्टियों को आयकर छूट के खिलाफ याचिका दायर