Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आरके लक्ष्मण का अंतिम संस्कार आज

हमें फॉलो करें आरके लक्ष्मण का अंतिम संस्कार आज
मुंबई , मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (09:51 IST)
मुंबई। मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 94 वर्षीय लक्ष्मण का निधन कल हो गया था।
 
लक्ष्मण ने अपने कार्टूनों में एक आम आदमी के चरित्र ‘कॉमन मैन’ को गढ़कर आमजन को एक आवाज दी थी।
 
उन्हें मूत्र संबंधी संक्रमण के कारण 17 जनवरी को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका सोमवार को निधन हो गया था।
 
दिवंगत उपन्यासकार आर के नारायण के भाई लक्ष्मण के परिवार में पत्नी कमला (लेखिका), बेटे श्रीनिवास (सेवानिवृत्त पत्रकार) और पुत्रवधू उषा हैं।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लक्ष्मण के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। लक्ष्मण को आज पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi