Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व सीजेआई लोढ़ा को 1 लाख रुपए का चूना लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पूर्व सीजेआई लोढ़ा को 1 लाख रुपए का चूना लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
, बुधवार, 12 जून 2019 (16:34 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) आरएम लोढ़ा को कथित तौर पर 1 लाख रुपए का चूना लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
 
दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि न्यायाधीश ने पुलिस को दिनेश माली से हिरासत में पूछताछ करने की इजाजत दे दी। उसे उदयपुर से गिरफ्तार कर मंगलवार को यहां लाया गया था। कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की 2 दिनों की हिरासत मांगी थी। जांच जारी रहने को लेकर पुलिस उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाने की भी मांग कर सकती है। 
 
यह मामला 30 मई को प्रकाश में आया था। दरअसल, दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में रहने वाले लोढ़ा को उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीपी सिंह का एक ई-मेल प्राप्त हुआ था जिसमें कहा गया था कि उनकी आईडी को 18-19 अप्रैल की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया था।
 
पुलिस ने बताया कि लोढ़ा की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए 1 लाख रुपए हस्तांतरित कर लिए गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में तूफान की दस्तक, सोमनाथ में अंधड़ और तेज हवाओं का जोर, 21 ट्रेनें रद्द