Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाईवे पर हैवान, पहले भी हुए हैं गैंगरेप व लूटपाट...

हमें फॉलो करें हाईवे पर हैवान, पहले भी हुए हैं गैंगरेप व लूटपाट...
, गुरुवार, 25 मई 2017 (15:32 IST)
उत्तर प्रदेश के जेवर-बुलंदशहर हाइवे पर कुछ बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की और परिवार में शामिल चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया। बलात्कार का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
मई 4, 2017 : उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में आठ लुटेरों ने पति को बांधकर महिला के साथ उन्हीं की कार में बलात्कार किया। लूटने के बाद इन्हें औरेया-जालौन हाईवे पर फेंक दिया गया।
 
अगस्त 2, 2016 : बरेली के सीबी गंज इलाके में दिल्ली-लखनऊ एनएच 24 से मुश्किल से 500 मीटर अंदर एक 19 साल की लड़की के साथ बंदूक की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया गया। बलात्कार करने वाले 3 नकाबपोश थे।
 
जुलाई 29, 2016 : उत्तर प्रदेश के ही बुलंदशहर हाईवे पर नोएडा की रहने वाली एक महिला और उसकी 14 साल की बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार।  बदमाशों ने दोनों पीड़ितों को कार से बाहर खींचकर 3 घंटे तक उनके साथ दुष्कर्म किया। 
 
फरवरी 22, 2016 : आरोप है कि जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुरथल में वहां से गुजरने वाली वाहनों में सवार 10 अलग-अलग महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रद्‍धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 लोगों की मौत