Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरकार पर वाड्रा के आरोप का वेंकैया ने दिया यह जवाब...

हमें फॉलो करें सरकार पर वाड्रा के आरोप का वेंकैया ने दिया यह जवाब...
Robert Vadra , सोमवार, 23 नवंबर 2015 (19:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने रॉबर्ट वाड्रा के उस दावे को लेकर कि उन्हें 'राजनीतिक प्रतिघात' का शिकार बनाया जा रहा है कहा कि सरकार में बदले की भावना नहीं है लेकिन कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
नायडू ने कहा कि मैं रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। कानून अपना काम करेगा। हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। हमने सत्ता में आने के बाद से किसी भी राजनीतिक विरोधी को प्रताड़ित नहीं किया। कानून को अपना काम करने देना चाहिए। मैं किसी के बारे में कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहता। 
 
भाजपा शासित हरियाणा एवं राजस्थान में रॉबर्ट वाड्रा के भूमि सौदों की जांच की जा रही है। उन्होंने रविवार को दावा किया था कि वे ‘राजनीतिक प्रतिघात’ का शिकार बन रहे हैं और उनका ‘राजनीतिक औजार’ के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद व विवादास्पद कारोबारी ने कहा कि उन्हें कारोबार करने वाले किसी अन्य कारोबारी की तरह लिया जाना चाहिए और इस बात को उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीतिक परिवार से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों तथ्यों को लगातार जोड़े बिना उन्हें देखा जाना चाहिए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi