Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान, शाहरुख और आमिर की फिल्म न देखें हिंदू: साध्वी प्राची

हमें फॉलो करें सलमान, शाहरुख और आमिर की फिल्म न देखें हिंदू: साध्वी प्राची
, सोमवार, 2 मार्च 2015 (10:26 IST)
देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान देकर भाजपा को मोदी सरकार को मुश्किल में डालने का काम किया है। इस बार साध्वी ने कहा है कि हिंदुओं को अभिनेता आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में नहीं देखनी चाहिए।
 
साध्वी प्राची ने अपना यह बयान रविवार को देहरादून में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की एक सभा में दिया। साध्वी ने इन अभिनेताओं की तस्वीर अपने घरों में नहीं लगाने की सलाह देते हुए कहा कि खानों की फिल्मों से हमारे बच्चों को उचित संस्कार नहीं मिलता।
 
प्राची यहीं नहीं रुकी आगे उन्होंने कहा कि ये (आमिर,सलमान और शाहरूख) लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। लव जिहाद अंतर धार्मिक विवाह नहीं है, बल्कि यह आपराधिक सोच के साथ किया जाने वाला जबरन धर्म परिवर्तन है। हिंदू संगठन इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।
 
साध्वी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी चिंताओं का समाधान करते हुए एक भारतीय लड़की से शादी कर लेनी चाहिए। साध्वी ने एक बार फिर से हिंदुओं से अपील की कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi