Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साध्वी प्रज्ञा ने शिवराज को बताया 'ड्रामेबाज'

हमें फॉलो करें साध्वी प्रज्ञा ने शिवराज को बताया 'ड्रामेबाज'
, बुधवार, 18 मई 2016 (21:50 IST)
उज्जैन (मप्र)। वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए द्वारा हाल ही आरोप मुक्त की गई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज यहां अपनी दो दिन पुरानी भूख हड़ताल विश्व हिन्दू परिषद के वंदेमातरम आश्रम में एक बच्चे के हाथ से फलों का रस पीकर तोड़ दी। हड़ताल तोड़ने के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'ड्रामेबाज' बताते हुए कहा कि वे निर्दोष हैं।  
सिंहस्थ कुंभ में भाग लेने के लिए देवास अदालत से इजाजत मिलने के बावजूद नहीं जाने दिए जाने की वजह से भोपाल के खुशीराम शर्मा आयुर्वेदिक अस्पताल में गत सोमवार से अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी।
 
इस प्राचीन शहर में साध्वी प्रज्ञा आज शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोपाल से सड़क मार्ग के जरिए पहुंची हैं। उल्लेखनीय है कि देवास जिला अदालत ने कल ही साध्वी प्रज्ञा के वकील की दलील पर संबंधित अधिकारियों को उनके (प्रज्ञा)  क्षिप्रा नदी में नहाने को लेकर 21 मई तक कुंभ समाप्त होने से पहले व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे।
 
साध्वी प्रज्ञा के सहायक भगवान झा ने कहा कि इससे पहले गत चार मई को देवास अदालत ने कुंभ जाकर पूजा करने की इजाजत मांगने संबंधी आवेदन मंजूर कर लिया था। साध्वी प्रज्ञा का उज्जैन महाकुंभ में अपने गुरु जूनापीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंदगिरिजी महाराज से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।  
 
इस समय प्रज्ञा ठाकुर न्यायिक हिरासत में हैं और भोपाल के आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज करा रही हैं। एनआई ने मालेगांव विस्फोट प्रकरण में साध्वी प्रज्ञा और पांच अन्य के खिलाफ आरोप वापस लेने के साथ ही कठोर मकोका कानून को भी सभी दस आरोपियों से हटा लिया था, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित भी शामिल थे।
 
हालांकि, देवास अदालत में ही साध्वी प्रज्ञा पर आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी की 2007 में हुई हत्या का कथित मास्टरमाइंड होने के आरोप में भी सुनवाई चल रही है। (भाषा/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका में भूस्खलन, 35 लोगों की मौत