Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवसेना के सरकार में शामिल होने की संभावना नहीं

हमें फॉलो करें शिवसेना के सरकार में शामिल होने की संभावना नहीं
मुंबई , गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (18:38 IST)
मुंबई। भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के  नेतृत्व वाली सरकार में शुक्रवार को शिवसेना के शामिल होने की संभावना नहीं है, क्योंकि संभावित  गठजोड़ के बारे में सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत अभी भी चल रही है।
 
रूडी ने कहा कि ऐसी संभावना नहीं लगती है कि शिवसेना का कोई भी मंत्री शुक्रवार को शपथ लेगा।  शिवसेना के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में महाराष्ट्र में संभावित गठजोड़ के बारे में बातचीत चल रही है,  लेकिन अभी परिणाम सामने नहीं आए हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही फैसले की उम्मीद कर रही है तथा हो सकता है कि यह शुक्रवार  को संभव नहीं हो। 
 
रूडी ने कहा कि महाराष्ट्र के वृहद हित में भाजपा ने राकांपा की बाहर से समर्थन देने की पेशकश  स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक समूह, संगठन या व्यक्ति यदि भाजपा सरकार  को बिना शर्त समर्थन देता है तो हम महाराष्ट्र के विकास के व्यापक हित में उसे बेझिझक स्वीकार  करेंगे।
 
यह पूछे जाने पर कि सरकार बनाने का दावा करते हुए क्या राकांपा के समर्थन के बारे में पार्टी ने  लिखित में जिक्र किया है? उन्होंने कहा कि हमने लिखित में कुछ नहीं दिया है। हमने केवल सबसे  बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi