Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या है सुशांत सिंह के पिता की दूसरी शादी का सच, संजय राउत के बयान से परिवार हुआ नाराज

हमें फॉलो करें क्या है सुशांत सिंह के पिता की दूसरी शादी का सच, संजय राउत के बयान से परिवार हुआ नाराज
, सोमवार, 10 अगस्त 2020 (10:21 IST)
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह के मामले पर 'सामना' में छपे लेख ने तूल पकड़ लिया है। इसमें शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि सुशांत पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं थे। इस पर परिवार ने कहा कि संजय राउत अफवाह फैला रहे हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से ईडी आज फिर पूछताछ करेगा। 
webdunia
संजय राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की है। इससे सुशांत सिंह और उनके पिता के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक बड़ा-सा लेख लिखा था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। इसको सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। 
webdunia

इस बयान से सुशांत का परिवार संजय राउत सेे नाराज है। मीडिया खबरों के अनुसार सुशांत के मामा आरसी सिंह ने संजय राउत के बयान को गलत बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्होंने संजय राउत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे आधारहीन बयान दे रहे हैं। संजय राउत इस तरह का लेख लिखकर सुशांत सिंह और उनके पिता की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ईडी ने शुक्रवार को रिया से करीब 8 घंटे पूछताछ की थी।
 
बिहार सरकार पर राजनीति करने का आरोप : सुशांत सिंह के मामले को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। संजय राउत ने बिहार सरकार पर भी राजनीति का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बिहार द्वारा दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राजनीति की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुंबई पुलिस इस मामले की सच्चाई सामने लाने में सक्षम थी। संजय राउत ने कहा था कि नीतीश कुमार को लगता है कि इस मामले पर राजनीति करके उनको बिहार चुनाव में फायदा हो जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू कश्मीर में भाजपा नेता की मौत, आतंकियों ने घर में घुसकर मारी थी गोली