Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल में बर्फबारी, बारिश से पारा लुढ़का

हमें फॉलो करें हिमाचल में बर्फबारी, बारिश से पारा लुढ़का
, शनिवार, 28 नवंबर 2015 (08:27 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और बारिश तथा अन्य इलाकों में बर्फीली हवाएं चलने से पूरे राज्य में शुक्रवार को तापमान लुढ़क गया।
उंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी हुई। मझली और निचली पहाड़ियों में बर्फीली हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हुई।
 
13,050 फुट की उंचाई वाले रोहतांग दर्रे पर दोपहर तक 30 सेमी बर्फबारी हुई और मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे लाहौल, उदयपुर और पांगी जनजातीय घाटियों का बाकी राज्य से सड़क संपर्क टूट गया।
 
राज्य की राजधानी शिमला में तेज हवाएं चलती रहीं और बादल छाए रहने से दिन में दृश्यता घटकर महज कुछ मीटर रह गई।
 
जनजातीय क्षेत्रों और उंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास रहा। उंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे से शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi