Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के कई हिस्सों में दिखा सूर्य ग्रहण

हमें फॉलो करें भारत के कई हिस्सों में दिखा सूर्य ग्रहण
नई‍ दिल्ली , बुधवार, 9 मार्च 2016 (07:29 IST)
नई‍ दिल्ली। वर्ष 2016 का पहला खग्रास सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई दिया। सूर्यग्रहण की शुरुआत सिलीगुड़ी से हुई। दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश में सूर्यग्रहण दिखाई दिया।
 
भारत में सूर्य ग्रहण का उत्तरपूर्व राज्यों और पूर्वीय तटीय इलाकों में दिखाई दिया। इनमें सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, पुरी, विशाखापट्टनम, चेन्नई और कन्याकुमारी शामिल हैं।
 


सूर्य ग्रहण से पहले सूतक के चलते देशभर के मंदिरों के पट मंगलवार शाम बंद हो गए। मंदिरों के पट ग्रहण समाप्त होने तक बंद रहेंगे। सुबह ग्रहण की समाप्ति के बाद भगवान का स्नान-अभिषेक कर पूजा-पाठ का कार्यक्रम होगा।
webdunia
हालांकि यह ग्रहण भारत में कुछ देर के लिए ही दिखाई दिया। देश में बुधवार सुबह 5.43 बजे ग्रहण लगा, जो उत्तर पश्चिम एवं पश्चिम भाग को छोड़कर शेष भारत में सुबह 6.47 बजे तक दिखाई दिया।

दुनिया के कई देशों में पूर्ण रूप से सूर्यग्रहण को देखा जा रहा है, जिसमें इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi