Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तन्मय भट्ट के वीडियो पर 'प्रतिक्रिया' से सोनम कपूर हैरान

हमें फॉलो करें तन्मय भट्ट के वीडियो पर 'प्रतिक्रिया' से सोनम कपूर हैरान
मुंबई , मंगलवार, 31 मई 2016 (21:35 IST)
मुंबई। सोनम कपूर ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के बीच छद्म संवाद वाले कॉमेडियन तन्मय भट्ट के वीडियो का समर्थन करते हुए कहा कि इसे अत्यधिक प्रतिक्रिया मिलने पर वे हैरान हैं।
वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है। राजनीतिक दलों और बॉलीवुड की हस्तियों ने क्रिकेट के भगवान और स्वर साम्राज्ञी को इस तरह पेश किए जाने पर कॉमेडियन पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
 
सोनम ने ट्वीट किया, आप सबको ऐसा नहीं लगता कि तन्मय के जोक्स से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं? इतनी प्रतिक्रिया आने पर मैं हैरान हूं। उन्होंने लिखा है कि मैं जानती हूं सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर को पता भी नहीं होगा या उन्हें इन सबकी परवाह भी नहीं होगी कि ये सब क्या हो रहा है। उनकी तरफ से घृणा उगलना बंद कीजिए। 
 
‘नीरजा’ की अदाकारा ने तन्मय को संबोधित करते हुए लिखा कि डियर तन्मय, तुम्हारी दोस्त के तौर पर पता है कि तुम जो कहते और करते हो, कभी अपमानजनक नहीं हो सकता, वह सिर्फ लोगों को हंसाने के लिए होता है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

800 करोड़ रुपए ठगने वाला शातिर गिरफ्तार