Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया गांधी से मिलकर रो पड़ी बाढ़ पीड़िता

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी से मिलकर रो पड़ी बाढ़ पीड़िता
अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) , सोमवार, 29 सितम्बर 2014 (20:32 IST)
अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर)। कश्मीर घाटी में आई भीषण बाढ़ में अपना घर और सारी जमा-पूंजी खो देने वाली 35 वर्षीय शहनाजा सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर रो पड़ी। कांग्रेस अध्यक्ष यहां के एक पुनर्वास केंद्र के दौरे पर आई थीं।
सोनिया के साथ उनके बेटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद समेत कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी आए थे। इन नेताओं ने अनंतनाग से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देहरूना गांव के एक शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
 
शहनाजा और उसका परिवार शिविर के एक तंबू में रह रहा है। जब सोनिया उसके टेंट में आई तो उन्हें देखकर शहनाजा अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सकी।
 
अपना दुख बयां करते हुए उसने सोनिया को बताया कि बाढ़ की वजह से उसकी जिंदगी तबाह हो गई है, क्योंकि घर समेत इतने सालों में उसके परिवार ने जो कुछ भी जमा-पूंजी बनाई थी, बाढ़ वह सब लील गया।
 
उसने जब अपनी 3 छोटी-छोटी बेटियों की दुर्दशा बताई तो सोनिया ने उसे गले लगाया और उसके बच्चों से हाथ मिलाए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi