Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया गांधी अभी अस्पताल में ही रहेंगी

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी अभी अस्पताल में ही रहेंगी
नई दिल्ली , रविवार, 21 दिसंबर 2014 (23:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में अब भी सुधार हो रहा है और रविवार को उन्होंने बिना किसी परेशानी के सांस संबंधी व्यायाम किया। वे कुछ दिन और अस्पताल में ही रहेंगीं।
सर गंगा राम अस्पताल के श्वास औषधि विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अरुप कुमार बासु ने कहा, श्रीमती गांधी बेहतर महसूस कर रही हैं और उनकी हालत स्थिर है। वे आज निगरानी में रहेंगीं और उनका उपचार चलेगा। 
 
उन्होंने कहा कि उनकी सेहत को लेकर कल सुबह समीक्षा की जाएगी। बीते गुरुवार को 68 साल की सोनिया को सांस संबंधी संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi