Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी सरकार किसान, मजदूर और गरीब विरोधी- सोनिया

हमें फॉलो करें मोदी सरकार किसान, मजदूर और गरीब विरोधी- सोनिया
नई दिल्ली , रविवार, 19 अप्रैल 2015 (13:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां रामलीला मैदान में पार्टी की विशाल किसान, मजदूर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अपना खून पसीना बहाकर देश को मजबूती प्रदान करते हैं, लेकिन इस सरकार के खोखले वादों से किसान निराश है। मोदी ने सत्ता में आने से पहले जो भी वादे किए थे, वे सब खोखले साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान किसान को उनकी फसल पर दिए जाने वाले न्यूनतम समर्थम मूल्य में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में इस दर में कमी आ रही है। बोनस की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।

हाल की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बदले उसे नहीं के बराबर राहत दी गई है। सरकार ने रस्म अदायगी कर घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि मोदी सरकार के पिछले 11 माह में क्या किया? उन्होंने कहा कि किसान संकट के दौर से गुजर रहा है और उसकी हालत गंभीर और चिंताजनक है।

सरकार किसानों से उनकी फसल खरीदने को तैयार नहीं है जबकि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से रिकॉर्ड गेहूं खरीद के समझौते कर रही है। धान और कपास की कीमत गिर रही है और गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आलू की कीमतों में भी 80 प्रतिशत की गिरावट आई है और दूसरी पैदावारों का मूल्य भी नहीं मिल रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi