Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया बोलीं, गिरिराज की मानसिकता संकीर्ण

हमें फॉलो करें सोनिया बोलीं, गिरिराज की मानसिकता संकीर्ण
नई दिल्ली , गुरुवार, 2 अप्रैल 2015 (14:25 IST)
नई दिल्ली। गिरिराजसिंह के बयान पर गुरुवार को एक ओर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के कई स्थानों पर जमकर प्रदर्शन किया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गिरिराज को संकीर्ण मानसिकता वाला बताते हुए ऐसे बयानों पर टिप्पणी से इंकार कर दिया। 
 
नीमच जिले के प्राकृतिक आपदा पीड़ित किसानों के खेतों का जायजा लेने और उनकी पीड़ा सुनने के बाद सोनिया ने संवाददाताओं द्वारा इस बारे में पूछने पर कहा कि मैं संकीण मानसिकता वाले लोगों की कही बातों पर कुछ भी कहना उचित नहीं समझती।
 




उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने बुधवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गोरी हैं इसलिए कांग्रेस की नेता बन गईं। 
 
गिरिराज सिंह ने कहा था, 'अगर राजीव गांधी किसी नाइजीरियाई महिला से शादी किए होते, जो गोरी चमड़ी वाली नहीं होती... तो क्या कांग्रेस पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करती?' उन्होंने कहा कि अपने गोरे रंग के कारण सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनी है।
 
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर बवाल मच गया। कांग्रेस ने गिरिराज के बयान पर सख्त ऐतराज जताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।
 
केंद्रीय मंत्री और बिहार भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी पर माफी मांगी है। अगर मेरे बयान से सोनियाजी और राहुलजी सहित किसी को भी दुख पहुंचा है तो मुझे इसके लिए खेद है।  उन्होंने कहा कि लोग ऑफ द रिकॉर्ड आपस में कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन यह अलग बात है कि इन्हें कैसे प्रस्तुत किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi