Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनू ने शेयर किया अजान का वीडियो, कहा-गुडमॉर्निंग इंडिया

हमें फॉलो करें सोनू ने शेयर किया अजान का वीडियो, कहा-गुडमॉर्निंग इंडिया
नई दिल्ली , रविवार, 23 अप्रैल 2017 (11:34 IST)
नई दिल्ली। मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाकर विवादों में फंसे गायक सोनू निगम ने एक बार फिर ट्वीट कर यह मुद्दा उठाया है। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। 
 
सोनू निगम ने रविवार सुबह अजान का वीडियो ट्व‍ीट किया है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि यह तड़के रिकॉर्ड किया गया है इसमें अंधेरा दिख रहा है, लेकिन इसमें अजान की आवाज आ रही है। वीडियो के साथ सोनू निगम ने लिखा है, 'गुडमॉर्निंग इंडिया'। 
 
इस बीच कमाल खान ने सोनू निगम का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ सी ग्रेड निर्माता सोनू को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर वे कोई फिल्म बनाएंगे तो उसमें सभी गाने सोनू ही गाएंगे। 
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि सोनू निगम ने मस्जिद में होने वाली अजान पर एक विवादित ट्वीट करते हुए कहा था कि  अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।  
 
सोनू के इस ट्वीट पर बवाल मच गया और एक मौलवी ने उनके सिर मुंडवाने पर 10 लाख की घोषणा कर दी। इस पर सोनू ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट से सिर मुंडवाकर इनाम मांग लिया और मौलवी अपनी बात से पलट गए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज्यरानी एक्सप्रेस फिर बेपटरी, सहरसा में हुआ हादसा