Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्पेक्ट्रम में पहले दिन 60000 करोड़ की बोली

हमें फॉलो करें स्पेक्ट्रम में पहले दिन 60000 करोड़ की बोली
नई दिल्ली , बुधवार, 4 मार्च 2015 (22:26 IST)
नई दिल्ली। 2जी और 3जी स्पेक्ट्रम की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी बुधवार को शुरू हुई। सभी चार बैंड में छह दौर की नीलामी के बाद कंपनियों ने संभवत: 60000 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
 
नीलामी में बोली कल सुबह शुरू होगी जिसके जरिए सरकार 82000 करोड़ रुपए से अधिक जुटाने की उम्मीद कर रही है। अगर बोली इसी प्रकार आक्रामक तरीके से जारी रही तो अंतिम राशि और भी अधिक हो सकती है। 
 
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, आज छह दौर की नीलामी हुई। नीलामी के लिए रखे गए सभी चार बैंड में 60000 करोड़ रुपए की बोली आई। भारती एयरटेल तथा वोडाफोन को अपने स्पेक्ट्रम बचाने के लिए अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के साथ कड़ी टक्कर मिल रही है। 
 
इन दोनों कंपनियों को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में वायस और इंटरनेट सेवा को जारी रखने के लिए स्पेक्ट्रम की जरूरत है। कुल आठ बोलीदाता दौड़ में हैं। 2जी और 3जी रेडियो तरंगों की यह अब तक की सबसे बड़ी नीलामी है जिससे सरकार को आधार मूल्य पर 82000 करोड़ रुपए से अधिक मिल सकते हैं। 
 
सरकार चार बैंड 2100 मेगाहट्र्ज, 1800 मेगाहट्र्ज, 900 मेगाहट्र्ज तथा 800 मेगाहट्र्ज में रेडियो तरंगों की बिक्री कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi