Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक में फंसी भारतीय महिला, सुषमा ने मांगा ब्योरा

हमें फॉलो करें पाक में फंसी भारतीय महिला, सुषमा ने मांगा ब्योरा
नई दिल्ली , शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (08:04 IST)
नई दिल्ली। हैदराबाद की एक महिला के पाकिस्तान में फंसे होने और उसके पति की ओर से उसे प्रताड़ित करने की खबरों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायुक्त से ब्योरा मांगा है।
 
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली 44 साल की मोहम्मदी बेगम पाकिस्तान में फंसी हुई हैं और उन्होंने अपने पिता को फोन करके बताया है कि लाहौर में उनका 60 साल का पाकिस्तानी पति उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।
 
खबरों के मुताबिक, मोहम्मदी ने 1996 में यूनिस से शादी की थी। यूनिस ने अपनी असल नागरिकता छुपाई और ओमान का नागरिक होने का दावा किया था। सुषमा ने ट्वीट किया, 'मैंने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त से रिपोर्ट तलब की है।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी चुनाव के नतीजों पर रवि शास्त्री से क्या बोले मोदी...