Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम मंदिर निर्माण एवं गो रक्षा पर अब कोई बहाना नहीं : स्वामी निश्चलानंद

हमें फॉलो करें राम मंदिर निर्माण एवं गो रक्षा पर अब कोई बहाना नहीं : स्वामी निश्चलानंद
, गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (16:39 IST)
चित्तौड़गढ़। पुरी पीठ के आदिगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण एवं देश में गो रक्षा के मामले पर कहा कि भाजपा रामभक्तों से रंजित होकर सत्ता में आई है ऐसे में अब कोई बहाना नहीं चलेगा।
 
शंकराचार्य ने राम मंदिर एवं गो रक्षा के प्रश्न पर कहा कि भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी और अटलबिहारी वाजपेयी राम रथ पर सवार होकर सत्ता में आए। गोधरा नहीं होता तो नरेंद्र मोदी इतने वर्षों तक बहुमत से न गुजरात के मुख्यमंत्री होते और न ही आज प्रधानमंत्री होते। 
 
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के पास अल्पमत की सरकार होने का बहाना था, लेकिन मोदी के पास कोई बहाना नहीं है और वे बहुमत की सरकार चला रहे है तो अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण वे करवाए अन्यथा फिर से आंदोलन होगा और मंदिर निर्माण अवश्य होगा।
 
उन्होंने वाजपेयी सरकार में रामजन्मभूमि पर हुई खुदाई को प्रमाणिक बताते हुए मंदिर निर्माण में बाधक बने राजनेताओं को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गो रक्षा करने के लिए आवाज उठाने वालों को देशद्रोही बताना बंद करे।
 
उन्होंने कहा कि जब वेटिकन सिटी में ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरू रहने के कारण उसे देश की राजधानी घोषित किया जा सकता है तो विश्व को विज्ञान देने वाले शंकराचार्य की चारों पीठों को धार्मिक राजधानी घोषित क्यों नहीं किया गया है। यह हिन्दु समाज के लिए दु:ख का विषय है। उन्होंने दलाई लामा को आध्यात्मिक गुरु बताते हुए कहा कि आज वे भी अपने स्थान के सर्वोच्च पद पर नहीं है। शंकराचार्य ने जवाहरलाल नेहरू से लेकर इन्दिरा गांधी, सोनिया गांधी, राबर्ट वाड्रा, वसुंधरा राजे एवं मुलायमसिंह पर भी हिंदू धर्म को नष्ट करने को लेकर तीखे प्रहार किए। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गंभीर को आया गुस्सा, बोले- जवान को मारे थप्पड़ के बदले मारों 100 जिहादी