Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वायु प्रदूषण चुरा सकता है ताजमहल की रंगत

हमें फॉलो करें वायु प्रदूषण चुरा सकता है ताजमहल की रंगत
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 मार्च 2015 (23:26 IST)
नई दिल्ली। वायु प्रदूषण विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की संगमरमरी रंगत चुरा सकता है। एक शोध में पाया गया है कि 17वीं सदी के इस स्मारक के आसपास के पर्यावरण में प्रकाश को अवशोषित करने वाले अणुओं की सघनता बहुत अधिक पाई गई है।
पर्यावरण और वनमंत्री प्रकाश जावडेकर ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि संगमरमर की सतह पर जमा हुए कणों के विश्लेषण से पता चलता है कि इसकी बाहरी सतह का बड़ा क्षेत्र ऐसे कणों से ढंक गया है, जिसमें ऐसे तत्व हैं जो आंशिक रूप से संगमरमर की सतह को बदरंग कर सकता है।
 
यह शोध पत्र जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईआईटी कानपुर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
 
जावडेकर ने बताया कि सरकार ने इस स्मारक की रक्षा के लिए कई उपाय किए हैं। ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में 17वीं सदी में बनवाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi