Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कश्मीर, हिमाचल में कड़ाके की ठंड

हमें फॉलो करें कश्मीर, हिमाचल में कड़ाके की ठंड
नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014 (00:26 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड होने के साथ उत्तर भारत में गुरुवार को ठंड और बढ़ गई। साथ ही मैदानी भागों के बड़े हिस्से में घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापतान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर ठंड का प्रकोप बना रहा और कोहरे की घनी चादर से लगातार दूसरे दिन सड़क यातायात बाधित रहा।
 
अमृतसर 2.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.8 डिग्री और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा जबकि हरियाणा में तीन डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडी जगह रहा। हिसार में यह चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा और करीब एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई।
 
जयपुर में आज सुबह एक अज्ञात प्रौढ़ व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई या किसी और कारण से, इसका पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।
 
जयपुर में कल रात 5.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि चुरू और उदयपुर में यह क्रमश: 3.1 डिग्री और 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi