Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर गौतम अडानी तक इन शख्‍सियतों ने दी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

हमें फॉलो करें राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर गौतम अडानी तक इन शख्‍सियतों ने दी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि
, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (12:35 IST)
पहलवानी करते हुए राजनीति में आए उत्‍तर प्रदेश की सियासत के सबसे धुरंधर नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर उन्‍हें आईसीयू में भी रखा गया था।

वे तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे और राजनीतिक अखाड़े के बेहद माहिर खिलाड़ी माने जाते थे। यूपी की राजनीति में अपनी जोरदार पकड़ के चलते उन्‍हें धरतीपुत्र भी कहा जाता था।

मुलायम सिंह के निधन पर कई राजनीतिक, स्‍पोर्टस और दूसरे क्षेत्रों की शख्‍सियतों ने उन्‍हें श्रद्धाजंलि दी है। उन्‍हें याद करने वालों में राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, उद्योगपति गौतम अडानी, बॉक्‍सर विजेंदर सिंह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई हस्‍तियां शामिल हैं। आइए जानते हैं मुलायम सिंह के निधन पर किसने क्‍या कहा।

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा, मुलायम सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उद्योगपति गौतम अडानी ने ट्वीट कर कहा,
बहुत दुख की बात है कि श्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। एक मजबूत भारत और यूपी की नींव रखने में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। श्री अखिलेश यादव और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
बॉक्‍सर विजेंदर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा, रेस्‍ट इन पीस पहलवानजी
Edited: By Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिलाद-उल-नबी के मौके पर कोलकाता में दो गुटों में हिंसा, शुभेंदु ने लिखी होम मिनिस्‍टर को चिट्ठी