Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा सरकार बनी तो 14 सालों के भ्रष्टाचार की होगी जांच : योगी आदित्यनाथ

हमें फॉलो करें भाजपा सरकार बनी तो 14 सालों के भ्रष्टाचार की होगी जांच : योगी आदित्यनाथ
, सोमवार, 6 मार्च 2017 (21:03 IST)
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पिछले 14 सालों के भ्रष्टाचार की जांच होगी और दोषी जेल में होंगे। 

 
योगी ने सोमवार को यहां चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी में प्रदेश के विकास के बजाय जातिवादी राजनीति को बढ़ावा दिया। इन दोनों पार्टियों के शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। सूबे में भाजपा सरकार बनने पर सपा-बसपा शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। 
 
गोरखपुर के सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को जो पैसा दिया उसे स्कूलों, सड़क और चिकित्सा में खर्च नहीं किया गया, बल्क‍ि उस धन को कब्रिस्तान और कर्बला में लगा दिया।
 
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में गुंडागर्दी, लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अब सत्ता परिवर्तन देख खुद अधिकारी अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। मुख्तार अंसारी और अतीक जैसे माफियाओं को सपा-बसपा ने गले लगाया है। योगी ने दावा किया कि भाजपा को 6 चरणों में हुए मतदान के बाद पूर्ण बहुमत मिल रहा है। अंतिम चरण में उनके दो-तिहाई प्रत्याशी जीत रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरनाथ यात्रियों के लिए जरूरी सलाह...