Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नायडू बोले, 'भगवान का तोहफा' हैं प्रधानमंत्री मोदी

हमें फॉलो करें नायडू बोले, 'भगवान का तोहफा' हैं प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली , रविवार, 20 मार्च 2016 (23:51 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन हैं। वे गरीबों के मसीहा हैं और उन्हें हर क्षेत्र में विरासत में चुनौतियां मिली थीं।
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में वेंकैया नायडू ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्‍हें भगवान की ओर से दिया गया 'तोहफा' तक करार दे दिया। 
 
नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को भगवान की देन हैं। उन्‍होंने कहा कि मोदी गरीबों के मसीहा हैं। आज हर कहीं भारत की पहचान और उसका सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की वजह से है। उन्हें हर क्षेत्र में विरासत में चुनौतियां मिली थीं और आज वे इन सभी को हटा रहे हैं। 
 
वेंकैया नायडू ने कहा कि मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के मसीहा हैं। उनकी वजह से भारत को हर जगह पहचाना जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक हो गए हैं मोदी और वे भारत को एक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं। 
 
वहीं दूसरी ओर जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नायडू के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने वेंकैयाजी को ऐसा कहते नहीं सुना? उन्होंने इस सवाल पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया कि क्या वे खुद और उनकी पार्टी का यह मानना है कि नरेंद्र मोदी देश को भगवान की देन हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi