Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली की वोटर लिस्ट में 1.20 लाख नामों का दोहराव

हमें फॉलो करें दिल्ली की वोटर लिस्ट में 1.20 लाख नामों का दोहराव
नई दिल्ली , सोमवार, 12 जनवरी 2015 (18:02 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि दिल्ली की मतदाता सूची में 1 लाख 20 हजार से ज्यादा नामों को एक से अधिक बार पाया गया है। साथ ही आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में फर्जी मतदान को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं।
 
चुनाव आयोग का यह जवाब आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की उस शिकायत के बाद आया है कि दिल्ली की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं के नाम हैं। आयोग ने इन दोनों दलों को लिखा है कि मतदाता सूचियों में 1,20,605 नाम एक से अधिक बार पाए गए हैं।
 
दिल्ली के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश गोयल द्वारा आयोग को लिखे गए एक पत्र का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने दोनों दलों से कहा कि 89,017 प्रविष्टियों को सुधार दिया गया है और अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में उसे प्रकाशित कर दिया गया है, बाकी का प्रकाशन नामांकन के अंतिम दिन अनुपूरक सूची में किया जाएगा।
 
चुनाव आयोग की यह पहल आने वाले दिनों में दिल्ली में विधनसभा चुनाव की घोषणा की उसकी योजना के पहले हुई है। 
 
चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में फरवरी के मध्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है। दिल्ली में अभी राष्ट्रपति शासन लागू है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi