Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

व्यापमं घोटाला : एक उम्मीदवार गिरफ्तार

हमें फॉलो करें व्यापमं घोटाला : एक उम्मीदवार गिरफ्तार
, गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (23:00 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इससे जुड़े एक मामले में एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
        
सीबीआई प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जांच एजेंसी ने व्यापमं से जुड़े एक मामले में गैर-जमानती वारंट के आधार पर मुरैना जिले के खिदोड़ा गांव निवासी हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। व्यापमं मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने हरपाल के अदालत में पेश न होने के कारण एनबीडब्ल्यू जारी किया था।
        
प्रवक्ता के अनुसार 2012 की पीसीआरटी परीक्षा के उम्मीदवार हरपाल को पेशी का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ था। इसके बाद एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उज्‍जैन में महाकाल भस्मारती सशुल्‍क करने का विरोध