Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिलाएं संभालेंगी PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट, होंगी नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

हमें फॉलो करें महिलाएं संभालेंगी PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट, होंगी नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित
, रविवार, 8 मार्च 2020 (07:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'नारी शक्ति' पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट भी महिलाएं संभालेंगी। 
 
आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार हासिल करने वालों से मोदी अपने सरकारी आवास पर संवाद करेंगे।
 
सरकार हर वर्ष विशेष रूप से वंचित और कमजोर तबके की महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले लोगों, समूहों, संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करती है।
 
पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि इस महिला दिवस (8 मार्च) को, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं को सौंप दूंगा, जिनके जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं। इससे उन्हें लाखों लोगों में प्रेरणा प्रज्वलित करने में सहायता मिलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वायरस को देखते हुए IPL को टालने पर चर्चा कर रहे है राजेश टोपे