Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जवानों के ‍‍लिए लगेंगी कंडोम मशीनें

हमें फॉलो करें जवानों के ‍‍लिए लगेंगी कंडोम मशीनें
नई दिल्ली , बुधवार, 6 जनवरी 2010 (17:47 IST)
सरकार अपने अर्धसैनिक बलों के जवानों में सुरक्षित यौन संबंधों को प्रोत्साहन देने के लिए 1000 से अधिक कंडोम बिक्री मशीनें खरीद रही है।

एक अर्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये मशीनें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, एसएसबी और एनएसजी के विशेष रूप से सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवानों के लिए बटालियन और क्षेत्र मुख्यालय में स्थापित की जाएँगी।

उन्होंने बताया कि कुल 1080 मशीनें खरीदी जा रही हैं। इनको खरीदने का मुख्य उद्देश्य अर्धसैनिक बलों के लोगों विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों में तैनात जवानों में सुरक्षित यौन संबंधों को प्रोत्साहन देना है।

क्षेत्रीय केन्द्रों और बटालियन स्टेशनों में इन मशीनों के लगने के बाद ये उन दूरदराज स्थानों पर भी लगाई जाएँगी, जहाँ पर जवान लंबे समय तक रहते हैं। गृह मंत्रालय ने भारत-तिब्बत सीमा बल को इस प्रकार की मशीनों की खरीदारी के लिए एक नोडल एजेंसी बनाया है। इन मशीनों से विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे कंडोम खरीदे जा सकेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi