Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑटो एक्सपो 2014 : नई तकनीक, नए व्हीकल्स का समागम

7 से 11 फरवरी दिल्ली में

हमें फॉलो करें ऑटो एक्सपो 2014 : नई तकनीक, नए व्हीकल्स का समागम
विशेष संवाददात
सोसायटी ऑफ इंडियन मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सियाम) के प्रेसिडेंट विक्रम किर्लोस्कर ने बताया कि ऑटो इंडस्ट्री के लिए गुजरा साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा। आर्थिक मंदी, ईंधन की ऊंची कीमतें और खराब सेंटीमेंट जैसे तमाम कारणों का इंडस्ट्री पर नकारात्मक असर हुआ।

PR

हालांकि, इंडस्ट्री में आशावादी बना हुआ रुख है और बिक्री बढ़ाने के लिए बेहतर उत्पाद बनाने पर बहुत कठिन मेहनत की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के लिए ऑटो इंडस्ट्री एक स्वचालित इंजन की तरह है।

ऑटो एक्सपो का आयोजन उद्योग संगठन सीआईआई, सियाम और एसीएमए की तरह से किया जा रहा है। ऑटो कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष दीप कपूरिया का कहना है कि ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों में कई वैल्यू एड कंपोनेंट विकसित किए। एक्सपो में 500 से अधिक नई तकनीक और 5,000 से अधिक उत्पाद दिखाई जाएंगे।

ऑटो एक्सपो को एक स्पेशल शो बताते हुए सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि पहली बार यह एक्सपो दो हिस्सों ‘कंपोनेंट और मोटर शो’ में हो रहा है। यह इस एक्सपो के बढ़ते दायरे को दर्शाता है।

कंपोनेंट शो 6-9 फरवरी तक प्रगति मैदान में और मोटर शो 7-11 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में होगा। मोटर शो में रोजाना एक लाख से अधिक और कंपोनेंट शो में 10,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi