Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेठी से स्मृति ईरानी और रायबरेली से उमा भारती लड़ेंगी चुनाव!

हमें फॉलो करें अमेठी से स्मृति ईरानी और रायबरेली से उमा भारती लड़ेंगी चुनाव!
नई दिल्ली , सोमवार, 31 मार्च 2014 (09:31 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति के सूत्रों अनुसार अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी को चुनाव लड़ाने के लिए आम सहमति बन गई है, तो दूसरी और रायबरेली से उमा भारती को सोनिया गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे जाने की संभावना बढ़ गई है।

झांसी के साथ अब उमा भारती रायबरेली से भी चुनाव लड़ेंगी। इस संबंध में फैसला हो चुका है कि उमा दोनों ही सीटों से मैदान में उतरेंगी। जल्द ही इस फैसले का ऐलान होने वाला है। अगर उमा को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया जाता है तो वह सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दे सकती है। उमा भारती को पार्टी ने झांसी से टिकट दिया है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने अपनी इच्छा स्मृति ईरानी को बता दी है। बस उम्मीदवारी की घोषणा घोषणा होना बाकी है। अगर स्मृति को अमेठी से चुनाव लड़वाया जाता है तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। भाजपा उपाध्यक्ष स्मृति फिलहाल गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

तो, दिलचस्प होगी अमेठी की लड़ाई...


अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं, तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने अमेठी से कुमार विश्वास को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में यदि स्मृति ईरानी भी मैदान पकड़ती है तो सचमुच हैरान करने वाले परिणाम हो सकते हैं। तीनों के बीच कांटे की टक्कर होगी।

गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा था कि उमा भारती को सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ाना चाहिए। बाबा ने कहा था कि अगर भाजपा रायबरेली में सोनिया गांधी को हराना चाहती है तो उसे उमा भारती को वहां से चुनाव लड़वाना चाहिए। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi