Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'आप' को लगा कि सरकार चलाना बच्चों का खेल: सोनिया

हमें फॉलो करें 'आप' को लगा कि सरकार चलाना बच्चों का खेल: सोनिया
नई दिल्ली , सोमवार, 31 मार्च 2014 (09:01 IST)
FILE
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को इस पर दिल्ली से भागने का आरोप लगाया क्योंकि इसे लगा था कि सरकार चलाना ‘बच्चों का खेल’ है।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग को लगा कि सरकार चलाना बच्चों का खेल है। आपने देखा कि किस तरह से वह दिल्ली से भाग गए।’ कांग्रेस अध्यक्ष करोलबाग में एक रैली को संबोधित कर रहीं थीं जहां उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और 'आप' के केजरीवाल की आलोचना की।

'आप' ने जवाबी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सत्ता से इसलिए हटे क्योंकि जनलोकपाल विधेयक को लाने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi