Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनाक्षी नहीं आएंगी प्रचार करने...

पटना से दीपक असीम

हमें फॉलो करें सोनाक्षी नहीं आएंगी प्रचार करने...
पटना , रविवार, 30 मार्च 2014 (11:19 IST)
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का प्रचार करने के लिए नहीं आएंगी। पटना के लोगों को उम्मीद थी कि शायद शत्रुघ्न के बहाने सोनाक्षी को ही देख लें। मगर उनके पारिवारिक मित्र बताते हैं कि सोनाक्षी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। उनके पास चुनावों में कोई डेट नहीं है कि वे यहां आ जाएं।
GS

शत्रुघ्न सिन्हा का पुश्तैनी घर कदमकुंआ नाला रोड पर है। मजे की बात यह है कि उनके मकान पर कोई झंडा या कोई बैनर नहीं लगा हुआ। 44 फुट चौड़ा और 72 फुट लंबा यह दो मंजिला मकान शत्रुघ्न सिन्हा के पिता भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने बनवाया था। वे डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन थे।

चुनाव के कागजों में इसी घर को शत्रुघ्न अपना आवास बताते हैं। हालांकि उनका परिवार जब यहां होता है, तब भी वे इस मकान में नहीं, होटलों में रहते हैं। यह मकान अब उनके लिए सुविधाजनक नहीं रहा।

शनिवार को शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के प्रचार के लिए पटना से बाहर थे। उनकी पत्नी यहीं पटना में थीं, मगर वे इस मकान में न होकर होटल में थीं।

शत्रुघ्न सिन्हा का केवल एक ही कार्यकर्ता है और वो...


इस घर के अंदर उनके कुछ मित्र और रिश्तेदार थे, जो चुनाव संबंधी तैयारियों में लगे थे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा शत्रुघ्न सिन्हा को शायद अपनी मां श्यामा देवी से मिली है। बैठक में एक तस्वीर लगी है जिसमें उनकी मां का एक फोटो इंदिरा गांधी के साथ है।

इस फोटो की रूदाद वहां बैठे किसी को नहीं पता थी। इतना बताया गया कि 40 साल पुराना फोटो है। पास ही में एक और फोटो था जिसमें उनकी मां के नजदीक लालकृष्ण आडवाणी बैठे हैं। ये तब की तस्वीर है, जब शत्रुघ्न भाजपा में आए थे।

घर को देखकर भी यही लगा कि शत्रुघ्न सिन्हा के पास लोगों की कमी है। प्रदेश चुनाव दफ्तर में भी जब उनके चुनाव और उनके प्रोग्राम के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो (रुखे ढंग से) बताया गया कि उनका चुनाव संचालन यहां से नहीं दूसरी जगह उनके ऑफिस से हो रहा है।

दूसरी या तीसरी जगह उनके ऑफिस में प्रचार कैसा चल रहा है, यह बताने की जरूरत नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा का केवल एक ही कार्यकर्ता है और वो कार्यकर्ता हजारों-लाखों पर भारी है। कहने की जरूरत नहीं कि इस बार वो कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी है। शत्रुघ्न सिन्हा जैसे न जाने कितनों को इस बार मोदी ही तारेंगे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi