Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी शाम तक लौटेंगे, बोले 'शुक्रिया अमेरिका'...

हमें फॉलो करें मोदी शाम तक लौटेंगे, बोले 'शुक्रिया अमेरिका'...
वॉशिंगटन , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (09:24 IST)
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय अमेरिकी दौरा संपन्न करने के बाद भारत रवाना हो गए। उनका विशेष विमान आज रात नई दिल्ली पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा 'शुक्रिया अमेरिका। इन पांच दिनों में मैंने बहुत कुछ हासिल किया । मैं संतुष्ट होकर भारत वापस जा रहा हूं।'
मोदी की पहली अमेरिका यात्रा को कामयाब करार दिया जा रहा है। न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन से लेकर वॉशिंटगन में व्हाइट हाउस तक मोदी का जलवा नजर आया।
 
अपने दौरे के आखिरी दिन मोदी ने व्हाइट हाउस में बराक ओबामा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा, भारत की आजादी में जो स्थान महात्मा गांधी का है, वहीं स्थान देश के विकास में नरेंद्र मोदी का है।
 
भारत और अमेरिका ने दोनों देशों के रिश्तों को और आगे ले जाने पर सहमति जताते हुए हर क्षेत्र में एक-दूसरे का सहयोग करने का फैसला किया है।
 
डेढ़ घंटे चली शिखर वार्ता के बाद साझा संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति बराक ओबामा ने परमाणु ऊर्जा, आतंकवाद, अफगानिस्तान और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर तालमेल बढ़ाने की घोषणा की।
 
मोदी की अमेरिका यात्रा के आखिरी दिन मंगलवार को लगभग एक घंटे तक चली बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, कारोबार और पूंजी निवेश पर विस्तार से चर्चा हुई। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत की सेवा कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार तक पहुंच आसान बनाने के लिए कदम उठाने को कहा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi