Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आसाराम ने सफाई में क्या कहा, पढ़ें...

हमें फॉलो करें आसाराम ने सफाई में क्या कहा, पढ़ें...
, बुधवार, 28 अगस्त 2013 (00:52 IST)
इन्दौर। यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे आसाराम बापू ने एबीपी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने साजिश कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी उन पर बड़े-बड़े आरोप लगे हैं, लेकिन वे टिके नहीं। इसके साथ ही आसाराम ने इंदौर आश्रम में लड़की की सहेली को पेश किया। सहेली ने कहा कि लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ। इसके बाद वे इंदौर से रवाना हो गए। समझा जाता है कि वे सूरत जाएंगे।
FILE

सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आसाराम ने कहा कि मेरी उम्र 75 साल है और जिस लड़की की बात कही जा रही है वह मेरी पोती और नातिन की उम्र की है। उन्होंने कहा कि वह लड़की मां-बाप के साथ आई थी। लड़की ने मनगढ़ंत बातें बनाई हैं।

लड़की के बारे में और क्या कहा बापू ने... पढ़ें अगले पेज पर...


उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जा रहा है कि डेढ़ घंटे तक मैंने लड़की का मुंह दबोचा, जबकि फार्म हाउस पर आवाज आती तो कुछ ही दूरी पर सो रहे उसके माता-पिता को भी सुनाई पड़ती। लड़की के चेहरे पर भी किसी प्रकार के निशान तो होते।

आसाराम ने प्रश्न उठाया कि एफआईआर ‍नई दिल्ली में दर्ज क्यों करवाई गई? लड़की ने पांच दिन के बाद यह बात क्यों बताई? लड़की ने अपनी मां और सहेली को क्यों यह बात नहीं बताई। लड़की से मेरी सहानुभूति है। बापू ने कहा कि लड़की ने अपनी सहेली को यह बात बताई कि उसके साथ रेप नहीं हुआ है। लड़की अभी भी पाक-साफ है।

और क्या बोले आसाराम... पढ़ें अगले पेज पर...


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी बात का डर नहीं है। मैं पाक साफ हूं। इससे पहले भी गंदे आरोप मेरे ऊपर लग चुके हैं। जो कोर्ट को करना होगा, करेगा।

बयान से पलटने संबंधी आरोपों पर आसाराम ने कहा कि मैं 15 अगस्त को जोधपुर आश्रम में नहीं, बल्कि कुटिया में था। कोई कार्यक्रम होता है तो मैं आश्रम में होता हूं।

उन्होंने कहा कि अंतरिम जमानत का विचार नहीं है, अगर मुझे भक्त लोग कहेंगे तो मैं इस बारे में सोचूंगा। लाइव इंटरव्यू में ही आसाराम बापू दवाइयां बताने लगे और हरि ओम का उच्चारण करने लगे। (वेबदु‍निया न्यूज)


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi