Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बापू के अनुयायी जेल जाने को तैयार...

हमें फॉलो करें बापू के अनुयायी जेल जाने को तैयार...
इंदौर , शनिवार, 31 अगस्त 2013 (18:27 IST)
FILE
इंदौर। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे आसाराम बापू की गिरफ्तारी को सुबह से लेकर शाम इंदौर आश्रम पर ऊहापोह चलती रही।

इंदौर पुलिस कहती रही कि आसाराम आश्रम में नहीं हैं, वहीं शाम करीब 5 बजे उनके बेटे नारायण साईं ने मीडिया के सामने आकर कहा कि आसाराम आश्रम में ही मौजूद हैं और उनकी तबीयत खराब है। जैसे ही उनकी तबीयत ठीक होगी वैसे ही वे पुलिस के समक्ष वे खुद पेश हो जाएंगे।

आसाराम के अनुयायी अपने गुरु पर लगे आरोपों को षड्‍यंत्र बताते हैं। वे नहीं मानते कि उनके गुरु ऐसा घृणित कृत्य कर सकते हैं। करीब 25 वर्षों से आसाराम बापू के अनु‍यायी इंदौर निवासी लोकेंद्र होलकर का कहना था कि बापू पर लगे आरोप झूठे हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। उनका कहना था कि उन पर लगे आरोपों से उनके अनुयायियों में भारी गुस्सा है। बापू अगर एक आदेश दें तो उनके लाखों अनुयायी जेल जाने को तैयार हैं।

आसाराम के एक अन्य अनुयायी महेश यादव तड़के से ही आश्रम में आ गए हैं। उनका कहना था कि आश्रम के अंदर भी हजारों की संख्या में अनुयायी हैं। उनसे जाप करवाया जा रहा है। मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते हुए महेश का कहना था कि ‍मीडिया इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।

लाखों की संख्या में बापू के अनुयायी हैं, जो उनके एक इशारे पर अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। यह एक राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi