Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिस्र में मनाया जाएगा ‘इंडिया डे’

हमें फॉलो करें मिस्र में मनाया जाएगा ‘इंडिया डे’

भाषा

मिस्र में होगा भारत आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम 

काहिरा। मिस्र के मानसौरा शहर में आज भारत से संबंधित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मिस्र के बच्चों द्वारा निर्मित भारत से संबंधित कलाकृतियां प्रस्तुत की जाएंगी और एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। लोककथाओं पर आधारित नृत्य का भी आयोजन होगा।
 
मिस्र में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने ट्वीट किया कि काहिरा से करीब 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व स्थित मानसौरा शहर में भारतीय दूतावास की ओर से विशेष तौर पर मनाए जाने वाले ‘इंडिया डे’ में वह भी शामिल होंगे।
 
भारतीय दूतावास की ओर से हाल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें मिस्र के बच्चों ने भाग लिया था।

इन बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स ‘ग्लिम्पसेस ऑफ इंडिया’ की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें भारत पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज स्प्रिट’ भी दिखाई जाएगी।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi