Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रवासी कविता : शरद

हमें फॉलो करें प्रवासी कविता : शरद
- हरनारायण शुक्ला
 
FILE

शरद का मौसम आया, रंगों का मेला छाया।
रंगबिरंगे पत्ते, सुन्दर कितने लगते।

कहीं सोना बरस रहा है, कहीं शोले दहक रहे हैं।
कहीं डाली डोल रही है, कहीं पत्ते बिखर रहे हैं।

वृक्षों ने खेली होली, चहुं ओर लगी फुलवारी।
रंगीन चुनरिया चोली, पहनी कोई मतवाली।

सूरज की छनती किरणे, पत्ते निखर रहे हैं।
नदिया में बहते पत्ते, दिन यूं ही सरक रहे हैं।

रंगों को भर लो आंखों में, ये रंग उजड़ने वाला है।
शरद नया रंग लाया, पर मौसम पतझड़ वाला है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi