Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमजद अली खान इंडियाना यूनिवर्सिटी में मेहमान

हमें फॉलो करें अमजद अली खान इंडियाना यूनिवर्सिटी में मेहमान
अमेरिका। विश्वप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत उस्ताद अमजद अली खान ब्लूमिंगटन स्थित इंडियाना यूनिवर्सिटी में आएंगे और वे मधुसूदन एंड किरण सी.धर इंडिया स्ट्डीज प्रोग्राम के मेहमान होंगे।

इसके साथ ही वे स्कूल ऑफ ग्लोबल एंड इंटरनेशनल स्ट्डीज आर्टिस्ट इन रेजीडेंस भी होंगे। प्रख्यात सरोद वादक खान भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति पर एक सप्ताह के लिए एक घंटे की कक्षाएं लेंगे। उनकी यह कक्षाएं धर इंडिया स्ट्डीज प्रोग्राम में 23 सितम्बर से 27 सितम्बर तक आयोजित होंगी। 25 सितम्बर को साढ़े पांच बजे कक्षा के दौरान सार्वजनिक प्रदर्शन भी किया जाएगा।

उनके पुत्र अयान अली खान भी इस आयोजन में शामिल होंगे। खान परिवार द्वारा लोटस वर्ल्ड म्यूजिक एंड आर्ट्‍स फेस्टिवल के एक भाग के तौर पर 28 सितम्बर को शाम 7 बजे संगीत कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उनका यह कोर्स (पाठ्‍यक्रम) बहुत अधिक संवादात्मक होगा और छात्र परम्परागत विधियों से भारतीय शास्त्रीय संगीत की मूल धारणाओं को जान सकेंगे।

अमेरिका की अपनी इस यात्रा के दौरान खान और उनके दोनों बेटे संयुक्त राष्ट्र, सान फ्रांसिस्को जैज फेस्टिवल, बोस्टन के बर्कली परफॉर्मेंस सेंटर और शिकागो वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi