Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एनआरआई कैसे करें दीपावली पूजन, जानिए विशेष प्रतीक चिह्न

हमें फॉलो करें एनआरआई कैसे करें दीपावली पूजन, जानिए विशेष प्रतीक चिह्न
, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (12:40 IST)
विदेशों में बैठे भारतीयों को अक्सर त्योहारों का मौसम आरंभ होते ही भारत की याद सताने लगती है, क्योंकि जो पूजन-अर्चन का पावन वातावरण भारत में होता है वह विदेशी धरा पर नहीं मिल पाता। हालांकि विदेश में बसे भारतीय आपस में मिलकर अपना माहौल बना ही लेते हैं लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी धार्मिक व्यक्तियों को पूजन में आती है और वे इस कमी को महसूस भी करते हैं।


 

 
विदेश में बैठे भारतीयों के लिए प्रस्तुत है दीपावली पूजन के खास प्रतीक चिह्न। इन मंगल वस्तुओं को पूजन में शामिल करके आप आसानी से मां महालक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 
 
आगे पढ़ें दीपावली पूजन के प्रतीक चिह्न  :- 
 

 

* दीपक : दीपावली के पूजन में दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सिर्फ मिट्टी के दीपक का ही महत्व है।

webdunia

 

इसमें पांच तत्व हैं मिट्टी, आकाश, जल, अग्नि और वायु। अतः प्रत्येक हिंदू अनुष्ठान में पंचतत्वों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। कुछ लोग पारंपरिक दीपक की रोशनी को छोड़कर लाइट के दीपक या मोमबत्ती लगाते हैं जो कि उचित नहीं है।
 

 

* रंगोली : उत्सव-पर्व तथा अनेकानेक मांगलिक अवसरों पर रंगोली या मांडने से घर-आंगन को खूबसूरती के साथ सजाया जाता है।

webdunia

 

यह सजावट ही समृद्धि के द्वार खोलती है। घर को साफ सुथरा करके आंगन व घर के बीच में और द्वार के सामने और रंगोली बनाई जाती है।
 
 

* कौड़ी : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

webdunia

 

दीपावली के दिन चांदी और तांबे के सिक्के के साथ ही कौड़ी का पूजन भी महत्वपूर्ण माना गया है। पूजन के बाद एक-एक पीली कौड़ी को अलग-अलग लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी और जेब में रखने से धन समृद्धि बढ़ती है।
 
 

* तांबे का सिक्का : तांबे में सात्विक लहरें उत्पन्न करने की क्षमता अन्य धातुओं की अपेक्षा अधिक होती है।

webdunia

 

कलश में उठती हुई लहरें वातावरण में प्रवेश कर जाती हैं। यदि कलश में तांबे के पैसे डालते हैं, तो इससे घर में शांति और समृद्धि के द्वार खुलेंगे। देखने में ये उपाय छोटे से जरूर लगते हैं लेकिन इनका असर जबरदस्त होता है।
 
 

* मंगल कलश : भूमि पर कुंकू से अष्टदल कमल की आकृति बनाकर उस पर कलश रखा जाता है।

webdunia

 

एक कांस्य, ताम्र, रजत या स्वर्ण कलश में जल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखा होता है। कलश पर कुंकूम, स्वस्तिक का चिह्न बनाकर, उसके गले पर मौली (नाड़ा) बांधी जाती है।
 
 

* श्रीयंत्र : धन और वैभव का प्रतीक लक्ष्मीजी का श्रीयंत्र। यह सर्वाधिक लोकप्रिय प्राचीन यंत्र है।

webdunia

 

श्रीयंत्र धनागम के लिए जरूरी है। श्रीयंत्र यश और धन की देवी लक्ष्मी को आकर्षित करने वाला शक्तिशाली यंत्र है। दीपावली के दिन इसकी पूजा होना चाहिए।
 
 

* कमल और गेंदे के फूल : कमल और गेंदे के पुष्प को शांति, समृद्धि और मुक्ति का प्रतीक माना गया है।

webdunia

 

सभी देवी-देवताओं की पूजा के अलावा घर की सजावट के लिए भी गेंदे के फूल की आवश्यकता लगती है। घर की सुंदरता, शांति और समृद्धि के लिए यह बेहद जरूरी है।
 
 

नैवेद्य और मीठे पकवान : 

webdunia

 

लक्ष्मीजी को नैवद्य में फल, मिठाई, मेवा और पेठे के अलावा धानी, पताशे, चिरौंजी, शक्करपारे, गुझिया आदि का भोग लगाया जाता है। नैवेद्य और मीठे पकवान हमारे जीवन में मिठास या मधुरता घोलते हैं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi