Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिश्वत देने के आरोप में भारतीय अमेरिकी मुख्य कार्यकारी दोषी

हमें फॉलो करें रिश्वत देने के आरोप में भारतीय अमेरिकी मुख्य कार्यकारी दोषी
WD
WD


न्यूयार्क। शेयर बाजार में सूचीबद्ध दो कंपनियों के भारतीय मूल के अमेरिकी मुख्य कार्यकारी को अपनी कंपनियों के शेयर खरीदने के एवज में रिश्वत देने के आरोप में दोषी ठहराया गया है।

कैलिफोर्निया के 48 वर्षीय शैलेश शाह ने अमेरिका की एक अदालत के सामने अपना दोष कबूल किया।

एफबीआई के एक बयान में कहा गया कि उन्हें अक्टूबर में सजा सुनाई जाएगी। शाह को 20 साल तक की कैद और उसके बाद तीन साल तक निगरानी में रहने और 2,50,00 डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi