Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिकागो में भारत के स्वतंत्रता दिवस की धूम

शिकागो सप्ताह भर मनाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

हमें फॉलो करें शिकागो में भारत के स्वतंत्रता दिवस की धूम

भाषा

ND

शिकागो में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम मची हुई है। भारतीय नागरिक इन दिनों स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। भारतीय समुदाय को शहर के मेयर रिचर्ड डाले का संदेश देते हुए शिकागो कमीशन ऑन ह्यूमन रिलेशंस के निदेशक कृपाल जाला ने कहा कि डाले ने शहर में 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाने की घोषणा करते हुए शहर के नागरिकों से कहा है कि वे भारतीयों के कार्यों को प्रोत्साहित करें।

डाले का संदेश पढ़ते हुए उन्होंने कहा शिकागो को भारतीय अमेरिकी लोगों ने समृद्धि दी है। उन्होंने व्यापार, स्वास्थ्य सुरक्षा और दूसरे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर कई संगठन झंडारोहण समारोह भी आयोजित कर रहे हैं। सप्ताहभर चलने वाले समारोह में शाहरुख खान, बिपाशा बसु, दीया और करीना कपूर जैसे भारतीय कलाकारों के भी भाग लेने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi