Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

50 लाख अवैध प्रवासियों को ओबामा ने दिया वैध दर्जा

हमें फॉलो करें 50 लाख अवैध प्रवासियों को ओबामा ने दिया वैध दर्जा

भाषा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को व्यापक आव्रजन सुधारों की घोषणा की, जो कि 50 लाख अवैध कामगारों को निर्वासन से बचाएंगे। इन सुधारों से उन हजारों भारतीय तकनीकविदों को भी लाभ मिल सकता है, जो कानूनी तरीके से स्थायी दर्जा हासिल करने के इच्छुक हैं।
 
ओबामा ने इसका विरोध करने वाले पक्षों द्वारा लगाए जा रहे उन आरोपों को खारिज कर दिया कि वे बिना वैध दस्तावेज वाले प्रवासियों को आसानी से बच निकलने दे रहे हैं। उन्होंने प्राइम टाइम में प्रसारित होने वाले संबोधन में चेतावनी दी कि वे सीमा सुरक्षा को मजबूत करेंगे और अनधिकृत बाहरी लोगों के अमेरिका में प्रवेश को और भी मुश्किल बना देंगे।
 
ऐसा माना जा रहा है कि ओबामा द्वारा उनकी कार्यकारी शक्तियों के इस्तेमाल के जरिए उठाया गया यह कदम आव्रजन के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा उठाए गए बड़े कदमों में से एक है। ऐसी भी उम्मीद है कि इससे पर्याप्त संख्या में उन भारतीय तकनीकविदों को मदद मिलेगी जिन्हें वैध स्थायी दर्जा (एलपीआर) या ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए एच-1 बी वीजा की परेशानीभरी और दुखदायी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
 
ओबामा ने अपने इस एकपक्षीय कदम को ‘सामान्य समझ, बीच के रास्ते वाला रुख’ बताया, जो कि कानून का उल्लंघन कर रहे प्रवासियों को ‘बाहर आने और कानून के अनुरूप चलने’ में मदद करेगा। 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi