Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदलेगा गांधी बॉट बीयर का नाम

हमें फॉलो करें बदलेगा गांधी बॉट बीयर का नाम
वॉशिंगटन , शनिवार, 24 जनवरी 2015 (22:35 IST)
वॉशिंगटन। बीयर की बोतलों पर महात्मा गांधी का नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करने को लेकर विवादों में रही अमेरिकी ब्रेवरी इसे अपने बोतलों पर से हटाने के लिए राजी हो गई है।
 
कनेक्टीकट आधारित न्यू इंग्लैंड ब्रीविंग कंपनी ने कहा है कि यह ‘गांधी बॉट’ बीयर का नया नाम रखेगी। इसने कहा है कि नया नाम रखने की प्रक्रिया में तीन महीने का वक्त लग सकता है। हालांकि इसे बनाने की विधि में कोई बदलाव नहीं होगा।
 
कंपनी अपनी बीयर बेचने के लिए गांधी की रोबोटिक तस्वीर का इस्तेमाल कर रही थी।
 
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद और कनेक्टीकट से स्टेट रिप्रजेंटेटिव प्रसाद श्रीनिवासन ने इस फैसले का स्वागत किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi