Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में भारतीय मूल के दंपति की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें अमेरिका में भारतीय मूल के दंपति की गोली मारकर हत्या
, शनिवार, 6 मई 2017 (14:54 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के एक दंपति की उनकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने हत्या कर दी, जिसके बाद में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह भी मारा गया।
 
सीबीएस सान फ्रांसिस्को की रिपोर्ट के अनुसार मिर्जा टैटलिक (24) ने नरेन प्रभु और उनकी पत्नी की सॉन जोज स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभु की बेटी घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थी, वह दूसरे शहर में रहती है।
 
सान जोस पुलिस प्रमुख एडी गार्शिया ने कहा कि उनकी (पीड़ितों की) बेटी आरोपी के साथ प्रेम संबंध में थी, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थी। गार्शिया ने कहा कि दोनों के बीच संबंध पिछले साल खत्म हो गया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया जा चुका हैं। प्रभु के 20 वर्षीय बेटे ने घटना की जानकारी दी थी।
 
पुलिस ने कहा कि जब अधिकारी लौरो वैले लेन स्थित उनके घर पहुंचे तो उन्होंने नरेन के शव को दरवाजे पर पाया, शव पर एक गोली का घाव था। उनके बेटे ने अधिकारियों को बताया कि उनकी मां और उसका 13 वर्षीय भाई अब भी संदिग्ध के साथ घर के अंदर है।

गार्शिया ने बताया कि संदिग्ध प्रभु के छोटे भाई का पहले ही रिहा कर दिया था। इसके तुरंत बाद ही एक स्वाट दल और संदिग्ध के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और उसमें संदिग्ध की मौत हो गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चों की कविता : कुहू-कुहू गाती कोयल.