Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोखाधड़ी मामले भारतीय चिकित्सक पाया गया दोषी

हमें फॉलो करें धोखाधड़ी मामले भारतीय चिकित्सक पाया गया दोषी

भाषा

वॉशिंगटन। अमेरिका में स्वास्थ्य संबंधी धोखाधड़ी के मामले में 30 वर्षीय एक भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक को दोषी पाया गया है।

संघीय अभियोजक ने बताया कि उसे 16 लाख डॉलर की धोखाधड़ी योजना के मामले में दोषी पाया गया है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी दोषी पाया गया है, जो रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने के कार्य से जुड़ा था।
 
मिशिगन प्रांत की क्लींटन टाउनशिप के चिकित्सक राजन पटेल को स्वास्थ्य संबंधी धोखाधड़ी की साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी मामले में झूठा बयान देने के मामले में बुधवार को दोषी पाया गया।
 
राजन के साथ ही 54 वर्षीय रेजिनाल्ड स्मिथ को स्वास्थ्य देखभाल संबंधी धोखाधड़ी की साजिश रचने और इस मामले में रिश्वत लेने का दोषी पाया गया। वह रोगियों को भर्ती किए जाने से संबंधित काम देखता था।
 
इस मामले में 4 अन्य लोगों को भी दोषी पाया गया है। इन्हें सजा सुनाए जाने पर सुनवाई अप्रैल के मध्य में होगी। 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi